{"_id":"57f011174f1c1bd31c5740bb","slug":"teenager-dies-after-collision-with-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, पहचान नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, पहचान नहीं हुई
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के जलालाबाद मेंट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात शव गृह बिजनौर भेज दिया।
शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे जलालाबाद में बारादरी से मुअज्जमपुर दिशा में अप व डाउन रेल लाइन के बीच करीब 15 वर्षीय एक किशोर तड़पता हुआ मिला। उसके सिर के पिछले हिस्से में काफी गहरी चोट लगी थी। संभावना जताई गई कि किशोर किसी ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुआ। क्षेत्रवासी शाहिद, इकबाल, सुक्खा, अशरफ आदि किशोर को उठाकर उपचार के लिए ले जाने लगे, लेकिन चंद मिनटों में ही घायल किशोर ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान के लिए शव मदरसा अख्तरुल उलूम, शेखुल इस्लाम कॉलोनी में रखकर जलालाबाद पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। चौकी प्रभारी बृजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृत किशोर के संबंध में पूछताछ की। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हो सका, जिससे उसकी पहचान हो सके। किशोर नीली-पीली चेकदार कमीज और नीली जींस व चप्पल पहने था। पंचनामा कर किशोर का शव बिजनौर स्थित शव गृह भेज दिया गया। पहचान कराने के लिए क्षेत्र की मस्जिदों से एलान कराया गया।