{"_id":"68ae088ed662d81e8f0259a7","slug":"teachers-exchanged-blows-two-injured-bijnor-news-c-27-1-bij1007-158430-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिक्षकों में चले लात-घूंसे, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिक्षकों में चले लात-घूंसे, दो घायल
Wed, 27 Aug 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल शिक्षक महेंद्र सिंह चौहान संवाद
धामपुर। केएम इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्रों के सामने ही शिक्षकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लात-घूसे चले। शिक्षक अनिल और महेंद्र सिंह चौहान घायल हो गए। कुछ अन्य शिक्षकों को भी चोटें आईं हैं। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
धामपुर न्यू सिटी निवासी केएम इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान के शिक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह वह कक्षा 10 के छात्रों को पढ़ा रहे थे। इस दौरान शिक्षक अभिषेक गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ अनिल चौहान, अमित चौहान, योगेंद्र सिंह, योगेश सिंह, गजेंद्र सिंह आदि शिक्षक भी कक्षा में घुस आए और छात्रों के सामने उनके साथ लात-घूसों से मारपीट की। उनकी नाक व चेहरे पर गंभीर चोट है। महेंद्र सिंह आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्काउट गाइड के जिला प्रभारी भी है।
उधर दूसरे पक्ष के शिक्षक अनिल कुमार चौहान ने बताया कि महेंद्र सिंह शिक्षक साथी अभिषेक सिंह के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब ऐसा करने से मना किया तो महेंद्र सिंह ने उनके साथ मारपीट की। उनकी नाक, चेहरे और सीने में गुम चोटें आई हैं।
विज्ञापन
उधर, शिक्षक अभिषेक सिंह का कहना है कि महेंद्र सिंह आए दिन उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। दो दिन पहले जब वह विद्यालय में बैठे चाय पी रहे थे, तब महेंद्र सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर देख लेने की धमकी दी थी। सीओ अभय कुमार पांडेय का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कॉलेज की पदेन प्रबंधक एसडीएम स्मृति मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र का कहना है कि आरोपी शिक्षिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। सभी से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।