{"_id":"61857bb2c9ca3b0e5b6ce217","slug":"teacher-s-body-found-hanging-on-noose-mother-in-law-arrested-bijnor-news-mrt563648355","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला शिक्षिका का शव, सास-पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला शिक्षिका का शव, सास-पति गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर : शिक्षिका रितु रानी का फाइल फोटो।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटका मिला शिक्षिका का शव, सास-पति गिरफ्तार
बिजनौर। नगर में शिक्षिका का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या बताकर अंतिम संस्कार करने जा रहे ससुरालियों को मायके वालों ने रोक दिया। शिक्षिका का पोस्टमार्टम कराते हुए पति और सास समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिक्षिका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार दोपहर नगर की आनंद विहार कालोनी में किराए पर रहने वाले बैंककर्मी सुमित की पत्नी रितू रानी का शव कमरे में ही फांसी पर लटका मिला। आत्महत्या किए जाने की बात कहते हुए सुुमित और अन्य ससुराल वाले पुलिस और मायके वालों को सूचना दिए बिना ही शव को अपने गांव सलेमपुर गधेली ले गए। शव को अंतिम संस्कार को ले जाने की तैयारी चल रही थी कि मृतका के मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार नहीं होने दिया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली देहात पुलिस सलेमपुर गधेली पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, मौके से ही मृतका की सास विशाला और पति सुमित को गिरफ्तार लिया। घटनास्थल शहर में होने की वजह से शहर कोतवाली पुलिस को मृतका के पिता ने दहेज हत्या की तहरीर सौंपी। तेलीपुरा के रहने वाले टीकम सिंह ने तहरीर में कहा कि उनकी बेटी रीतू रानी की शादी छह साल पहले सलेमपुर गधेली निवासी सुमित पुत्र महेंद्र सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए दहेज को लेकर रीतू के ससुराल वाले खुश नहीं थे। अब बीस लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी। ससुराल वालाें को साढ़े तीन लाख रुपया 13 अक्तूबर को ही दिया था। दस लाख रुपया दीपावली पर देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि पैसा नहीं मिलने पर पति सुमित, सास विशाला, देवर मोहित और रोहित ने फांसी लगाकर रितू की हत्या कर दी। रितू बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका थीं और कंभौर के स्कूल में तैनात थीं। जबकि सुमित बैंक कर्मी है। इनकी चार साल की बच्ची भी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास, और दोनों देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
चार साल की बेटी को मालूम है राज
शिक्षिका ने आत्महत्या की है या हत्या हुई, यह राज मृतका की चार साल की बेटी जानती है। मृतका के पिता और भाई का आरोप है कि ससुरालियों ने उनकी चार साल की नाती से बात नहीं करने दी है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त चार साल की बेटी भी कमरे में मौजूद थी। मायके वालों के अनुसार सुबह साढ़े दस बजे रितू ने अपने भाई से बात की थी। करीब साढ़े 12 बजे शिक्षिका की अपनी मां से भी बात हुई, लेकिन डेढ़ बजे के बाद रितू से संपर्क नहीं हो पाया। उसका फोन बंद आता रहा।
मौत का कारण हैंगिंग : सीओ
सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि यह मामला दहेज हत्या में दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिक्षिका की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। शिक्षिका के पति और सास को गिरफ्तार किया जा चुका है।