फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher leader said, harassment will not be tolerated under any circumstances

Bijnor News: शिक्षक नेता बोले, किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उत्पीड़न

Fri, 22 Nov 2024 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teacher leader said, harassment will not be tolerated under any circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर/नहटौर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में समस्याओं के निस्तारण के लिए बीएसए से मिलने का निर्णय लिया। साथी ही शिक्षकों की समस्याओं से खंड शिक्षा अधिकारी नहटौर को भी अवगत कराया।
बीआरसी केंद्र आकू नहटौर में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक मंत्री शामिल हुए। बैठक में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि जिले में शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। संगठन लगातार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है और करता रहेगा।
विज्ञापन

कहा कि कई विकास क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने शिक्षक हितों की लड़ाई को एकजुट होकर लड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विकास क्षेत्र की ब्लॉक इकाइयों से शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। बैठक में शिक्षक गौरव कुमार पर हुई कार्रवाई पर चिंता जताई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रत्येक विकास क्षेत्र में शिक्षकों की बैठक आयोजित कर उनका निस्तारण कराया जाएगा।

बैठक में जिला मंत्री प्रशांत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अमरदीप, यशवीर सिंह, सुहेल अख्तर बेग, विपिन कुमार शर्मा, मोहम्मद जावेद, नितिन चौहान, अरविंद चौधरी, गीता रानी, गौरव यादव, कुड़वा सिंह, हेमराज आर्य, मनोज कुमार राठी, नवनीत चौहान, अमित माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed