फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teach teachers how to prevent communicable diseases

बीआरसी कार्यालय पर शिक्षक संकुलों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teach teachers how to prevent communicable diseases
नजीबाबाद। शिक्षक संकुलों की कार्यशाला में शिक्षकों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। बीईओ प्रीति पाल ने शिक्षकों से स्कूलों की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संचारी रोगों से बचाव और हाथ धोने के तरीकों को बताने की अपील की।
विज्ञापन

बीआरसी कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल और एआरपी मोबीन हसन की उपस्थिति में शिक्षक संकुलों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद के डॉ. सुनील ने शिक्षकों को संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए जागरूक किया। उन्होंने शिक्षकों को संचारी रोगों के होने वाले लक्षणों व उनकी रोकथाम के लिए उपाय बताए। बीईओ प्रीति पाल ने शिक्षकों से विद्यालय की स्वच्छता और साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संचारी रोगों की जानकारी देने और उससे बचाव के उपाय बताने की अपील की। कार्यशाला का संचालन एआरपी मोबिन हसन ने किया। कार्यशाला में हाशिम, अनुराग पांडेय, हिमानी चौधरी, अंशु प्रजापति, मनु भारती, शमशाद, मनोरमा, मनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed