विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए
धामपुर। आरएसएम इंटर कॉलेज में समाज में बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के संबंध में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी पूर्वी धर्मपाल सिंह मार्छाल ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। कहा कि मोबाइल पर बगैर पुष्टि किए किसी को भी अपना महत्वपूर्ण डाटा शेयर न करें।
गोष्ठी में सीओ इंदु सिद्धार्थ ने छात्रों को समाज में बढ़ते साइबर अपराध से बचने के लिए अनेक उदाहरण देकर विस्तारपूर्वक समझाया। कहा कि हम किस प्रकार मोबाइल फोन, उसकी वीडियो कॉल आदि के द्वारा होने वाले अपराधों से किस प्रकार बच सकते हैं। हम किसी भी लालच में आकर ऐसे अपराधियों के शिकार हो जाते हैं। हमें अपना आधार नंबर, ओटीपी किसी को भी नहीं बताना चाहिए। समाज में अशिक्षा के कारण अथवा लालच वश हम सब अपराधियों के के शिकार हो जाते हैं। संगोष्ठी में विनोद कुमार, अनिल कुमार देवरा, देवराज सिंह, देवानंद राय, वीरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, डॉ. एकता विश्नोई, अनुपम विश्नोई, चेतन सिंह, अतुल कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी यादव, संचालन विजयपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में कोतवाल माधो सिंह बिष्ट, तेजेंद्र वीर सिंह, चौकी इंचार्ज रानी बाग कॉलोनी आदि मौजूद रहे।