{"_id":"6a29afe0cca7685e890ae944","slug":"sworn-in-to-donate-blood-at-the-district-hospital-bijnor-news-c-27-1-bij1027-181938-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिला अस्पताल में रक्तदान करने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिला अस्पताल में रक्तदान करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
बिजनौर। रक्तदान करना स्वस्थ शरीर एवं समाज के लिए जरूरी है। बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया।
जिला अस्पताल में बुधवार को रक्तदान कराने वाली संस्थाओं के साथ गोष्ठी हुई। जिसमें संस्था सदस्यों से अधिक से अधिक मात्रा में रक्तदान कराने की अपील की। सीएमएस डॉ. बीआर त्यागी ने रक्तदान के फायदे बताए। साथ ही कहा कि जिला अस्पताल के रक्त केंद्र में प्रशिक्षित स्टाफ है। वहीं, डॉ. संजय शंकर ने कहा कि जिला अस्पताल के रक्त केंद्र में थैलेसीमिया के करीब 80 बच्चे पंजीकृत हैं। उन्हें खून की अधिक जरूरत पड़ती है। इसलिए, सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही सभी से अमर उजाला की ओर से 14 जून को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान करने की अपील की। इस मौके पर डॉ. राजीव रस्तोगी, डॉ. जैसमीन, टीकम सिंह सेंगर, फार्मासिस्ट राजेश रवि, पुष्पा निगम आदि मौजूद रहे।