{"_id":"6643a62cb2a857da7c0d7362","slug":"swar-vashishtha-shivaay-ismail-gravit-took-lead-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-123696-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्वर वशिष्ठ, शिवाय, इस्माइल, ग्रवित ने बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्वर वशिष्ठ, शिवाय, इस्माइल, ग्रवित ने बनाई बढ़त
विज्ञापन
- बिजनौर में हुआ अंडर-9 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
- प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद बिजनौर की मेजबानी में पहली बार राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता इंदिरा बाल भवन सभागार में मंगलवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चैंपियन अंडर-9 वर्ग में राउंड तीन की समाप्ति तक बालक वर्ग में स्वर वशिष्ठ वाराणसी, शिवाय प्रयागराज, इस्माइल सिद्दीकी प्रयागराज, ग्रवित जैन प्रयागराज ने बढ़त बनाई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल नेशतरंज की बिसात पर चाल चलकर किया। कहा कि शतरंज बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास का एक अच्छा साधन है। हर घर तक शतरंज पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। भविष्य में जनपद में और बड़े टूर्नामेंट भी आयोजित किए जाएंगे।
जिला शतरंज संघ के सचिव दुष्यंत कुमार ने बताया कि जनपद में अंडर-9 के बाद अंडर-11, अंडर-13 तथा ओपन वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के मुख्य ऑर्बिटर आनंद सिंह ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों एवं खेल के नियमों से अवगत कराया।
विज्ञापन
बाल कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। इसके बाद बालिका वर्ग में निहिरा मित्तल आगरा, सानवी कानपुर, अनुप्रिया प्रयागराज, दीपांजलि श्रीवास्तव गोरखपुर बढ़त बनाकर चल रही हैं। कल प्रतियोगिता के विजेताओं का फैसला अगले तीन राउंड के खेल के बाद होगा।
इस अवसर पर एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव, उपक्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। आयोजक मंडल में वंदना शर्मा, अनंत पंवार, सीमा, नितिन, मेघा, मीनाक्षी, साक्षी आदि उपस्थित रहे।