फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Suspect walking in women's clothes

महिलाओं के कपड़ों में घूम रहा संदिग्ध, फरार

Sun, 19 Apr 2020 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Suspect walking in women's clothes
धामपुर की इंदिरानगर कालोनी में सीसीटीवी कैमरे में कैद महिलाओं के वस्त्र में घूमता व्यक्ति। - फोटो : DHAMPUR
महिलाओं के कपड़ों में घूम रहा संदिग्ध
विज्ञापन

धामपुर। इंदिरानगर में शनिपार देर रात एक युवक संदिग्ध अवस्था में महिलाओं के कपड़े पहनकर घूमता मिला। मोहल्लेवासियों ने जब उसे कारण पूछा तो वह सकपका गया और कपड़ा छोड़कर फरार हो गया। बाद में मोहल्लेवासियों ने कपड़ा जला दिया।
इंदिरानगर कॉलोनी गली नंबर दो में शनिवार रात एक व्यक्ति महिला के सलवार सूट और जूते पहने हुए संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। इस दौरान वह मुंह ढक कर कुछ घरों के दरवाजे पर झांकने लगा। इस तरह की हरकतों पर जब मोहल्लेवासियों को शक हुआ तो दो-तीन लोगों ने उसे टोक दिया।
विज्ञापन

महिला के कपड़ों में होने के शक पर दो-तीन लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग खड़ा हुआ। उसका पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर खाली प्लॉट से होता हुआ भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिल सका। इस दौरान उसने एक कपड़ा कालोनी में गिरा दिया। जिसे बाद में लोगों ने जला दिया। हालांकि पुलिस को सूचना नहीं दी गई। संदिग्ध युवक की हरकतें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं। पुलिस ने इस तरह के मामले के संज्ञान में होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed