फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Surbhi's phone was not being received since evening

शाम से ही रिसीव नहीं हो रहा था सुरभि का फोन

Tue, 04 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Surbhi's phone was not being received since evening
शाम से ही रिसीव नहीं हो रहा था सुरभि का फोन
विज्ञापन

बिजनौर। दोपहर को छात्रा की अपनी मां से बात हुई थी, लेकिन शाम से उसका फोन रिसीव नहीं हो रहा था। जिसे लेकर परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने उसकी चांदपुर में रहने वाली सहेली के माध्यम से बिजनौर की छात्रा को उसके हॉस्टल भेजा। लेकिन जब यह छात्रा वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर वह डर गई। इसी छात्रा से पुलिस ने सुरभि के परिजनों का फोन नंबर लेकर घटना की जानकारी दी।
सोमवार की शाम सुरभि त्यागी के फोन पर उसके परिजन लगातार कॉल कर रहे थे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। जिस पर छात्रा के परिवार वालों ने उसकी सहेलियों को फोन किया। नगीना में रहने वाली उसकी बेस्ट फ्रेंड ने बिजनौर शहर में रहने वाली दूसरी सहेली को फोन कर हॉस्टल जाकर देखने की बात कही। सुरभि की सहेली हॉस्टल पहुंची तो वहां पहले से ही पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने उससे मृतका के घर का नंबर लेकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले हॉस्टल पहुंचे। छात्रा की मां रोते बिलखते हुए कह रही थी कि आज ही फोन किया था और कह रही थी मां गाजर का हलवा बना लेना मैं कल घर आऊंगी।
विज्ञापन

छात्रा का शव लटका देख सहम गईं लड़कियां
हॉस्टल में रहने वाली करीब 30 लड़कियों ने छात्रा का शव फांसी पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई और वे हॉस्टल से बाहर की ओर दौड़ीं और हॉस्टल के पास वाले घरों में जाकर रुकीं। रात 10:00 बजे तक लड़कियां हॉस्टल के अंदर नहीं पहुंचीं। सहमी हुई थी लड़कियां बोल रही थीं कि अब वह अपने कमरे में नहीं सोएंगी। सभी इकट्ठे एक ही जगह सोने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिसंबर को ही हॉस्टल आई थी सुरभि
सुरभि त्यागी पिछले साल भी इसी हॉस्टल में रहती थी, लेकिन इस सात वह एक दिसंबर को ही हॉस्टल लौटी थी। सुरभि अकेले ही कमरे में रहती थी। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह भी जानकारी मिलने पर हॉस्टल पहुंच गए। उनके साथ में फोरेंसिक टीम भी थी। जिसने साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस रात 10:00 बजे तक कमरे को खंगाल रही थी, जिससे आत्महत्या किए जाने का कोई ठोस कारण या सुसाइड नोट बरामद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed