{"_id":"5ec15b4f8ebc3e9065581779","slug":"sugarcane-survey-program-started-150-survey-workers-engaged-dhampur-news-mrt4821729112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से गन्ना सर्वेक्षण कार्यक्रम शुरू, 150 सर्वे कर्मचारियों को लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गन्ना सर्वेक्षण कार्यक्रम शुरू, 150 सर्वे कर्मचारियों को लगाया
विज्ञापन
धामपुुर। चीनी मिल धामपुर/गन्ना विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गन्ना सर्वेक्षण पेराई सत्र 2020-21 का सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम घोषित हो गया है। जिला गन्ना अधिकारी बिजनौर की अध्यक्षता में संपन्न प्रशिक्षण सत्र में अपर सॉख्यिकी अधिकारी बिजनौर, प्रधान प्रबधंक, चीनी मिल धामपुर, महाप्रबन्धक (गन्ना), ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति करीब 150 सर्वे कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सर्वे कर्मियों को जीपीएस के माध्यम से गन्ना सर्वेक्षण कार्य हेतु मूलभूत तथ्यों से अवगत कराया।
जिला गन्ना अधिकारी ने कर्मचारियों से पूरी तरह से स्थलीय स्थिति के अनुसार निष्ठा पूर्वक गन्ना सर्वेक्षण कार्य सयमवद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर सांख्यिकी अधिकारी ने सभी सर्वे कर्मियों को सर्वे के दौरान सर्वे स्लिप प्रत्येक दशा में कृषकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यूनिट हेड चीनी मिल धामपुर ने सर्वे कार्य को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया गया कि सर्वे कार्य हरहाल में 30 जून तक होना है। कार्यक्रम का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करना है। कृषकों की उपस्थिति में राजस्व अभिलेख एवं सत्यापित घोषणा पत्र के अनुरूप सर्वे कार्य को पूर्ण किया जाना है। सचिव मनोज कुमार कोंट एवं महाप्रबंधक(गन्ना) आजाद सिंह ने नए सदस्यों को बनाने, उपज बढ़ोत्तरी एवं घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी। गन्ना सर्वेक्षण का कार्य दिनांक 18 मई से प्रारंभ होकर दिनांक 30 जून तक होगा।