फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sub-inspector and constable suspended in the investigation of the photo of a teenager with a gun

Bijnor News: तमंचे के संग किशोर के फोटो की जांच में दरोगा, सिपाही निलंबित

Wed, 27 Aug 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 27 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector and constable suspended in the investigation of the photo of a teenager with a gun
नूरपुर। तमंचे के संग एक किशोर के फोटो के मामले की सही जांच नहीं करने पर एसपी ने नूरपुर के कस्बा इंचार्ज दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया है। इनके साथ साथ थाना प्रभारी की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नूरपुर के एक गांव का रहने वाला किशोर एक होटल में काम करता था। किशोर ने अचानक होटल में काम करना छोड़ दिया। इसके बाद होटल स्वामी ने किशोर का एक फोटो वायरल कर दिया। इस मामले में सिपाही अंकित कुमार ने किशोर को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया। बीमारी के साथ सदमे में आई किशोर की दादी की मौत हुई तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया। एसपी ने मामले की जांच एएसपी देहात विनय कुमार सिंह को सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार शर्मा, आरक्षी अंकित कुमार को निलंबित कर दिया तथा प्रभारी निरीक्षक जयभगवान समेत तीनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed