फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students will get conversion cost

विद्यार्थियों को मिलेगी कन्वर्जन कॉस्ट

Thu, 18 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students will get conversion cost
विद्यार्थियों को मिलेगी कन्वर्जन कॉस्ट
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन एवं ग्रीष्म काल अवकाश की अवधि की कन्वर्जन कॉस्ट दी जाएगी। यह धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बच्चों को 76 दिन की कन्वर्जन कास्ट की धनराशि व खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। बीएसए ने बताया कि विकास क्षेत्र नूरपुर, हल्दौर में मोहम्मदपुर देवमल के विद्यालयों के लिए धनराशि मध्याह्न भोजन के अंतर्गत स्कूलों के खातों में भेज दी गई है।
बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश कुल 76 दिन की कन्वर्जन कास्ट की धनराशि व खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। प्राथमिक विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को रुपये 374 तथा 2. 5 किलोग्राम खाद्यान्न तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को रुपये 561 की धनराशि 3. 8 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

प्रथम चरण में विकास क्षेत्र नूरपुर, हल्दौर, मोहम्मदपुर देवमल के विद्यालय के मध्याह्न भोजन के खातों में धनराशि रिलीज कर दी गई है। नगर विकास क्षेत्र के विद्यालयों में भी जल्दी ही धनराशि भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण व धनराशि छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय के शिक्षकों को सूचि तैयार करने को कहा गया है। जिला समन्वयक मिड डे मील रासु कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुपालन में मध्याह्न भोजन के तहत खाद्यान्न उपलब्ध कराने छात्राओं के खातों में धनराशि भेजने की तैयारी की जा रही है। जल्दी ही दूसरे विकास क्षेत्रों में भी धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed