फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   student not found till now

30 घंटे बाद भी छात्र नहीं मिला

Tue, 26 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
अमर उजाला बिजनौर Updated Tue, 26 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
student not found till now
खो नदी में डूबे छात्र की नाव से तलाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नगीना में खो नदी में डूबे सैंटमेरी के छात्र आफाम की तलाश गोताखोरों ने जारी रखी है। हालांकि छात्र के बारे में 30 घंटे व्यतीत हो जाने के बावजूद गोताखोरों को कामयाबी नहीं मिली है। उधर, सोमवार को स्कूल भी बंद रहा।
विज्ञापन


मोहल्ला मुगलान निवासी शाहनवाज का बेटा आफाम रविवार की दोपहर गांव बूढ़ावाला में खो नदी पर अपने दो साथियों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान ढांग पर खड़े  होकर सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से खो नदी में जा गिरा।
विज्ञापन


पानी के तेज बहाव में वह बह गया। घटना की सूचना उसके साथियों ने काफी देर बाद परिजनों को दी।  नगर पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान, क्षेत्र के विधायक मनोज पारस के भाई धर्मेंद्र पारस, इकबाल कुरैशी, नगर के लोग मौके पर पहुंचे। एसडीएम प्रदीप  कुमार ने गोताखोरों को तलाश करने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात नौ बजे तक खो में किशोर को तलाश किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार की सुबह पांच बजे से फिर से सर्च अभियान तहसीलदार व एसडीएम के मौजूदगी में शुरू किया गया।  सर्च का एरिया गांव भगवानपुर तक बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed