फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stray animals tied at the block office

आवारा पशुओं को ब्लॉक कार्यालय पर बांधा

Mon, 09 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Stray animals tied at the block office
नहटौर में ब्लॉक कार्यालय पर भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा बांधे गए निराश्रित पशु। - फोटो : BIJNOR
आवारा पशुओं को ब्लॉक कार्यालय पर बांधा
विज्ञापन

नहटौर। जंगल में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय पर लाकर बांध दिए। खेतों में नुकसान करने वाले आवारा पशुओं को ब्लॉक प्रशासन से पकड़े जाने की मांग की।

नहटौर ब्लॉक के भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जंगल में आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़ कर नहटौर ब्लॉक कार्यालय के गेट पर लाकर बांध दिए। भाकियू के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जंगल में घूम रहे आवारा किस्म के पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से ब्लॉक प्रशासन को आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में रखने के लिए निर्देशित किया गया है। लेकिन ब्लॉक प्रशासन आवारा पशुओं को नहीं पकड़ पा रहा है ।आवारा पशु जंगलों में किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। ब्लॉक कार्यालय पर बंधे पशुओं को ब्लाक के कर्मचारी गौशाला में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने एलान किया यदि 14 अगस्त तक ब्लॉक प्रशासन ने आवारा पशुओं को नहीं पकड़वाया तो भाकियू के कार्यकर्ता जंगलों से आवारा पशुओं को पकड़कर ब्लॉक कार्यालय में लाकर बांध देंगे। इस मौके पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बीडीओ के नाम एक ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर लोकेंद्र सिंह, संदीप कुमार ,धर्मवीर सिंह ,मास्टर विजय पाल सिंह ,राजीव सिंह, टीकम सिंह ,सुभाष कुमार, विक्रम सिंह ,विकास कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed