फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stopped by calling out and shot

Bijnor News: आवाज देकर रोका और मार दी गोली

Thu, 30 May 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Stopped by calling out and shot
प्रदीप हत्याकांड
विज्ञापन



- हत्याकांड जाम देने के बाद पैदल ही फरार हो गए दोनों बदमाश

- पुरानी रंजिश और लेनदेन समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रॉपर्टी डीलर सुशील कुमार अपनी बाइक उठाकर चलने हीं वाले थे कि पीछे से आए बदमाशों ने आवाज देकर रोक लिया। प्रॉपर्टी डीलर कुछ समझ पाते, इसी बीच आरोपियों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पैदल ही मौका ए वारदात से फरार हो गए। पुलिस इस मामले में रंजिश और लेनदेन समेत अन्य कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

प्रॉपर्टी डीलर सुशील कुमार की श्री हॉस्पिटल के पास दुकान हैं, जो कि उन्होंने किराए पर दे रखी हैं। बुधवार की शाम वे अपनी दुकान पर आए थे। दुकान से लौटते हुए पास में ही खड़ी अपनी बाइक पर बैठकर चलने लगे तभी पीछे से आए दो युवकों ने उन्हें आवाज दी और रोक लिया। अचानक तमंचे से गोली चला दी।
विज्ञापन




वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने सेंट मैरीज चौराहे पर खड़ी यातायात पुलिस को मामले की जानकारी दी। यातायात पुलिस दौड़कर पहुंची तो प्रॉपर्टी डीलर सुशील कुमार घायल हालत में पड़े हुए थे। उन्हें तुरंत ही अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रॉपर्टी डीलर के बेटे का नाम एक साल पहले हुई फायरिंग की घटना में सामने आया था। पुलिस उस पहलू पर भी जांच कर रही है। इसके साथ-साथ प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के पहलू पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed