फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stir in store fire

दुकान में आग से हड़कंप

Sat, 12 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 12 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ में सब्जी मंडी स्थित बाजार में बृहस्पतिवार की रात एक कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग से तीन हजार रुपये की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


मोहल्ला किला के जिशान की बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात वह दुकान बंद करके घर चला गया था। जिशान के मुताबिक रात ढाई बजे बाजार के चौकीदार ने सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लगी है। वह तुरंत बाजार पहुंचा और लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। मगर, तब तक दुकान में रखी तीन हजार नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान और फर्नीचर आग में जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


छप्पर में आग लगी
नहटौर। गांव समसपुर हुसैनपुर निवासी मोहम्मद आजम के घर पर पड़े छप्पर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन अन्य छप्पर भी जल गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग से आजम के घर का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर हल्का लेखपाल ने गांव पहुंचकर मौके का मुआयना किया। मुआवजे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed