फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sticks used during Tilak festival, five injured

Bijnor News: तिलक उत्सव में चले लाठी डंडे, पांच घायल

Mon, 05 Feb 2024 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sticks used during Tilak festival, five injured
-स्योहारा के गांव माहुपुरा में तिलकोत्सव में हुए विवाद में लाठी डंडे चलने के बाद जमा भीड़।
- वर और वधु के रिश्तेदारों के बीच हुआ था विवाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। तिलक उत्सव में वर और वधु पक्ष के रिश्तेदारों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। विवाद में पांच लोग घायल हो गए।
गांव माहुपुरा निवासी रोहित पुत्र नरेंद्र सिंह का तिलक उत्सव कार्यक्रम था। बिजनौर के गांव सदुपुरा से लड़की पक्ष के लोग आए हुए थे। लड़की पक्ष के कुछ रिश्तेदार नहटौर निवासी पधान सिंह, नरपाल सिंह, सोनू आदि का किसी बात को लेकर रोहित के बड़े भाई राहुल के साथ विवाद हो गया। दोनों पक्षों के विवाद में जमकर लाठी डंडे चले।
विज्ञापन

इसमें लड़के के बड़े भाई राहुल, राहुल के ससुर कर्मवीर सिंह के अलावा मोनू, सोनू, अनिल कुमार पुत्रगण कर्मवीर सिंह निवासी ढाक्की मुरादाबाद घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। सभी घायलों को निजी अस्पताल के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। घायलों में राहुल कुमार और उसके ससुर कर्मवीर सिंह की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि किसी बात को लेकर लड़की और लड़के पक्ष के लोग भिड़ गए थे। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed