{"_id":"5f6793cc8ebc3eb707598034","slug":"state-and-private-itis-will-open-from-today-bijnor-news-mrt5022910175","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय और निजी आईटीआई आज से खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय और निजी आईटीआई आज से खुलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय और निजी आईटीआई आज से खुलेंगे
बिजनौर। जिले के आईटीआई पचास प्रतिशत संख्या फार्मूले पर 21 सितंबर अर्थात आज से खुलेंगे। शासन ने पढ़ाई कक्षों तथा प्रयोगशालाओं में कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है। छात्रों को दो चरणों में बुलाया गया है।
मार्च से कोरोना प्रकोप है। शैक्षिक संस्थान बंद है। जिले के पांच राजकीय तथा 17 निजी आईटीआई में आज 21 सितंबर से रौनक लौटेगी। राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य व जिला नोडल अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में वर्ष 2018 में प्रवेशित दो वर्षीय फाइनल व्यवसाय तथा 2019 में प्रवेशित एक वर्षीय फाइनल के प्रशिक्षणार्थी आएंगे। इन छात्रों का लिखित कोर्स ऑनलाइन पूरा हो गया है। प्रयोगात्मक भाग एक नवंबर तक पूरा होना है। दूसरा चरण नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा। इसमें वर्ष 2019 में प्रवेशित दूसरे वर्ष के छात्र आएंगे। राकेश शर्मा वरिष्ठ सहायक के अनुसार संस्थान के गेट पर छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। छात्र व शिक्षक मास्क लगाकर आएंगे।