फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Start operation of Najibabad sugar mill soon

भाकियू लोकशक्ति की मासिक पंचायत में उठी समस्याएं, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Sun, 06 Nov 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Start operation of Najibabad sugar mill soon
नजीबाबाद में तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू लोकशक्ति के किसान। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। भाकियू लोकशक्ति की मासिक पंचायत में किसानों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं। कार्यकर्ताओं ने किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने और जल्द नजीबाबाद चीनी मिल का संचालन शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। मासिक पंचायत में चौ. वीर सिंह सहरावत ने कहा कि देश और प्रदेश में किसान के हालात बहुत खराब है। किसानों को न तो फसलों का उचित दाम मिल रहा है और न ही समय पर भुगतान हो रहा है। प्रदेश में कई शुगर मिलों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन अभी तक सरकार ने गन्ने का भाव घोषित नहीं किया। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार कमलेश कुमार को सौंपे ज्ञापन में 2021-22 के पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने, नजीबाबाद चीनी मिल का संचालन शुरू करने, गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, मिल गेट व उनके क्रय केंद्रों पर घटतौली को पूर्ण रूप से बंद करने, किसानों को कम दरों पर बिजली उपलब्ध कराने आदि मांग की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव चौ. पदम सिंह, जिला महासचिव अजयपाल सिंह, डॉ. अरुण कुमार, फुरकान, सुखवीर, अमित, प्रीतम सिंह, फूल सिंह, कामेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed