फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Standards are not compromised in development work: DM

विकास कार्यों में मानकों से समझौता नहीं : डीएम

Sat, 08 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Standards are not compromised in development work: DM
विकास कार्यों में मानकों से समझौता नहीं : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने विकास कार्यों, मिड-डे मील, जिलास्तरीय गो संरक्षण समिति आदि की समीक्षा की। विकास कार्यों को मानकों के अनुरूप समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को बैठक के दौरान डीएम ने आर्थिक गणना समय से पूरा करने व खुले में घूम रहे निराश्रित गोवंश को पकड़ने के निर्देश दिए। प्रेरणा एप व मिड-डे मील का ब्योरा प्रेरणा एप पर डालने को कहा। पीडब्लूडी के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा वाले मार्गों को समय से गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए। अतिकुपोषित बच्चों को उपचार के लिए एनआरसी में दाखिल कराने को कहा। कहा कि विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ को स्वास्थ्य विभाग में चल रहे निर्माण कार्य को जल्दी पूरा कराने, अस्पतालों में दवाईयों की समुचित व्यवस्था कराने को कहा। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) समूहों की पत्रावली समय से पूरा कराने को कहा। पौष्टिक आहार, गन्ना, कृषि, सिंचाई, पेयजल आदि की योजनाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव, संख्याधिकारी डाक्टर हरेंद्र, जिला कृषि अधिकारी डाक्टर अवधेश मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर भूपेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed