{"_id":"613261358ebc3ef1634ac92a","slug":"stadium-not-built-even-after-two-decades-nazibabad-news-mrt5546396111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दशक बाद भी नहीं बना स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दशक बाद भी नहीं बना स्टेडियम
विज्ञापन
दो दशक बाद भी नहीं बना स्टेडियम
एजाज अहमद
नजीबाबाद। देश में खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। नजीबाबाद में दो दशक पुरानी मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण की मांग फाइलों में कैद हैं और खेल मैदान न होने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं खेलों के अभ्यास से वंचित हैं।
नगर की आबादी के बीच ब्रिटिश शासनकाल में स्थापित वर्तमान में जीआईसी का खेल मैदान स्टेब्स ग्राउंड स्थित है। एक जमाना था जब इस मैदान पर फुटबॉल आदि के खिलाड़ी हुनर दिखाया करते थे। दो दशक पूर्व स्टेब्स ग्राउंड पर मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण का मुद्दा खेल प्रेमियों ने उठाया था। संघर्ष समिति के संयोजक जफर जैदी के नेतृत्व में स्टेडियम निर्माण का मुद्दा सुर्खियों में आया। शिक्षाविद आचार्य आरएन केला, कुंवर भारतेंद्र सिंह, पूर्व विधायक मास्टर रामस्वरूप सिंह, बलदेव सिंह, शीशराम, भूदेव शर्मा, सुबोध महेंद्रा, जितेंद्र जैन सहित नगर के कई खेल प्रेमियों ने मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण के लिए संघर्ष किया। इसके बाद स्टेब्स ग्राउंड के आसपास अनाधिकृत कब्जे हटाया गया। विधायक निधि से बाउंड्रीवॉल बनाई गई और भरान आदि हुआ। सांसद निधि का भी अंशदान मिला, जिला कार्य योजना में भी स्टेडियम निर्माण शामिल हुआ लेकिन मैदान की जमीन खेल विभाग के नाम दर्ज नहीं करने से इस पर अमल नहीं हो पाया। स्टेडियम निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक जफर जैदी का कहना है कि जीआईसी द्वारा जमीन को खेल विभाग के नाम दर्ज करने में आपत्ति के चलते नगर के खेलप्रेमी और प्रतिभाएं निराश और हताश हैं।
सखी वेलफेयर सोसायटी की संरक्षिका डा.राखी आनंद अग्रवाल ने भी स्टेडियम निर्माण जनहित में शीघ्र कराने की संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन दिया है। लेकिन फिलहाल जल्द स्टेडियम निर्माण की उम्मीद नजर नहीं आती। सेवाभारती के जिला उपाध्यक्ष डा.एसके जौहर का कहना है कि वर्तमान में मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान बदहाल है। घास और कीचड़ से युक्त मैदान की देखभाल न होने से क्षेत्रीय खेल प्रतिभाएं महीनों से मैदान का उपयोग नहीं कर पातीं।
विज्ञापन
संघर्ष समिति के संयोजक जफर जैदी और डा.राखी आनंद अग्रवाल ने हाल ही में डीएम उमेश मिश्रा के समक्ष स्टेडियम निर्माण की बाधाएं दूर करने का मुद्दा उठाया है। आश्वासन भी मिला है।
एसडीएम परमानंद झा ने कहा कि स्टेडियम निर्माण की मांग नए सिरे से जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।