फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stadium A team wins

तीन दिवसीय क्रिकेट मैच

Wed, 23 Oct 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Stadium A team wins
स्टेडियम ए टीम रही विजयी
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट मैच के दूसरे दिन अंडर-19 और अंडर-14 दोनों में स्टेडियम ए टीम विजयी रही। अंडर-19 में हिमांशु और अंडर-14 में मयंक ने सर्वाधिक रन बनाए।
बुधवार को तीन दिवसीय क्रिकेट मैच के दूसरे दिन अंडर-19 की स्टेडियम ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 30 ओवर के मैच में स्टेडियम ए टीम 140 रन बनाकर आल आउट हो गई। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए हिमांशु ने 50, प्रिंस ने 30 और आदर्श ने 36 रन की पारी खेली। स्टेडियम-बी टीम से बालर दिलशाद और गौरव त्यागी ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम बी टीम 24वे ओवर में 115 रन पर ही ढेर हो गई। दूसरी पारी में बल्लेबाज माणिक वर्मा ने 28 और अनुग्रह वर्मा ने 21 रन बनाए। स्टेडियम-ए की ओर से सुरेश कुमार, मणी, तुषार व मोहसिन ने दो-दो विकेट झटककर खेल का पासा पलट दिया। इस प्रकार स्टेडियम ए टीम 25 रन से विजयी हुई।
विज्ञापन

वहीं अंडर-14 क्रिकेट मैच में स्टेडियम-बी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी करने का फैसला किया। टीम बी ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 75 रन बनाए। बल्लेबाज मयंक ने सर्वाधिक 25 रन की पारी खेली। स्टेडियम-ए से शिवम और तुषार ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य कर पीछा करने उतरी टीम-ए ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 76 रन बनाकर एक विकेट से मुकाबला जीत लिया। आरव ने बल्लेबाजी करते हुए 17 और अनिकेत ने 14 रन बनाए। अर्जुन और अभिषेक ने शानदार बॉलिंग करते हुए चार-चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed