फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   St Mary's School Bijnor's team became the winner

प्रतियोगिता में सेंटमैरी स्कूल बिजनौर की टीम बनी विजेता

Mon, 17 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
St Mary's School Bijnor's team became the winner
बिजनौर के माडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल में वाद विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम मे सांस्कृतिक प्रस्तुति ? - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से बीस स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सेंटमैरी स्कूल बिजनौर की टीम विजेता बनी और प्रियंका मॉडर्न स्कूल धामपुर टीम उप विजेता रही। सर्वश्रेष्ठ वक्ता पलक जैटली मुरादाबाद रही। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘लीडर इज बोर्न’ (नेता जन्म लेता है) रहा। प्रतियोगिता विद्यालय प्रबंधक अनिल चौधरी के पिता स्वर्गीय देशबंधु चौधरी की स्मृति में प्रतिवर्ष कराई जाती है। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष और विपक्ष के वक्ताओं ने बड़े ही मजबूती के साथ अपने विचार रखे। जहां पक्ष के वक्ता ने कहा कि लीडर जन्म से होता है, वहीं विपक्ष साथी ने पलटवार करते हुए कहा कि लीडर अपनी मेहनत, संघर्षों व अपनी परिस्थितियों से बनता है। निर्णायक मंडल में जूलिया दत्ता, डॉ. सोनल शुक्ला व अनिता चौधरी रहीं। प्रतियोगिता प्रधानाचार्या व सीबीएसई जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास के मार्गदर्शन में हुई। कार्यक्रम में सर्व प्रथम ब्रह्मा, विष्णु, महेश के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर वंदना की गई। इसके पश्चात प्रबंधक अनिल चौधरी द्वारा स्वर्गीय देशबंधु के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर गजेंद्र ठाकुर, नमन चौधरी, अनिता चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed