फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Spice crops will double income

गन्ने के साथ सब्जी और मसाले वाली फसलों की पैदावार करने से होगी दुगुनी आय: डा. डीपी सिंह वैज्ञानिक

Thu, 14 Jan 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Spice crops will double income
धामपुर ब्लॉक में लगे किसान मेले में बाल पुष्टाहार के काउंटर पर जानकारी लेते ब्लॉक प्रमुख और खंड व - फोटो : BIJNOR
धामपुर। कृषि विभाग की ओर से विकास खंड मुख्यालय पर किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती की अधिक पैदावार लेने के गुर बताए। कहा कि यदि किसान गन्ने की खेती के साथ सब्जी और मसालों की खेती करें तो यकीनन आय दोगुनी हो सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर किसान मेले का उद्घाटन बीडीओ अमरीश कुमार शर्मा और ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार ने किया। मेले में एक दर्जन से अधिक दुकानें लगी थी। किसानों को तकनीकी विधि से विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के वैज्ञानिक डा. डीपी सिंह ने किसानों को बताया कि किसान गन्ने की बुवाई ट्रेंच विधि से करें। नई विधि से खेती करने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसान आसानी से सहफसली खेती कर सकते हैं। उन्होंने मसाले वाली सब्जियां धनिया, मेथी, लहसुन, प्याज, हल्दी, अदरक की खेती करने पर जोर दिया। इसके अलावा गन्ने के साथ बेलवाली फसलें खीरा, लौकी और भिंडी आदि की खेती कर सकते हैं। इन फसलों को पैदा करने से गन्ने की फसल में कम से कम रोग आता है। गन्ना स्वस्थ होता है और पैदावार कई गुना बढ़ती है। उन्होंने यह भी बताया कि 0238 प्रजाति अब रोगी होने लगी है। इसलिए किसान सीओ 15023 प्रजाति के गन्ने की बुवाई करें। मेले में गन्ना, सहकारिता, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, लघु सिंचाई विभाग, राजकीय कृषि निवेश भंडार, हरित क्रांति स्टेटस सब्जी बीज भंडार आदि की दुकानें लगी थी, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपने प्रोडक्ट के बारे में किसानों को जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed