फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Spent the night in line for cash

कैश के लिए लाइन में गुजारी रात

Mon, 19 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 19 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Spent the night in line for cash
कासमपुरगढ़ी में पीएनबी के सामने हाईवे पर जाम लगाते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर  में ग्राहकों को कैश न मिलने की वजह से नोटबंदी के बाद हालात सामान्य होने के बजाए बिगड़ते ही जा रहे हैं। बैंकों में कैश न मिलने पर ग्राहकों ने बैंकों में हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन

धामपुर में पीएनबी व स्टेट बैंक पर कैश न मिलने पर ग्राहकों ने हंगामा कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राहकों का आरोप है कि वह रात के साढ़े तीन बजे से कैश लेने के लिए लाइन में खड़े हैं, लेकिन बैंक अधिकारियों ने झट से मना कर दिया कि कैश कम है। इससे ग्राहक भड़क गए। ग्राहकों ने पीएनबी व स्टेट बैंक पर भी हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को संभाला। वहीं कैनरा, एचडीएफसी, विदुर ग्रामीण बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक में भी कम कैश आने पर ग्राहकों ने बैंक कर्मियों से गाली गलौज व अभद्रता कर डाली।  ग्राहकों का कहना है कि यदि शीघ्र बैंकों में कैश की किल्लत दूर नहीं की तो स्थिति भयानक होगी। एटीएम व्यवस्था भी बदहाल हो गई है। नगर में दो एटीएम के अलावा कोई चलता नहीं दिखाई दिया। सब पर ताले लटके रहे। उधर, कासमपुरगढ़ी में तड़के चार बजे से लाइनों में लगे ग्राहकों को कैश न मिलने पर आक्रोश भड़क गया। ग्राहकों ने हाईवे जाम कर दिया। बैंक में कैश बांटे जाने पर ही जाम खोला गया। उधर, अफजलगढ़ में भी एसबीआई, पीएनबी, सर्वयूपी ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी बैंकों के सामने सवेरे ही खातेधारकों की भीड़ रही। एसबीआई में खातेधारकों को मात्र पांच सौ रुपये लेकर ही संतोष करना पड़। उपभोक्ता रवि, दिनेश, महीपाल, अरुण, गुड्डू, अमित, सर्वेश कुमार, नरेश कहना है कि पर्याप्त मात्रा में कैश न मिलने से वह परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, धामपुर में खाताधारकों का आरोप है कि बैंक अधिकारी उनके प्रतिबंधित हजार और पांच सौ के नोटों को बगैर डिक्लेरेशन के जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसा होने पर सोमवार को कई बैंकों के बाहर लोगों ने हंगामा किया और बगैर डिक्लेरिशन के प्रतिबंधित नोटों को 30 दिसंबर तक हर हाल में जमा करने को दबाव बनाया, पर बैंक अधिकारियों ने उनकी नहीं मानी। लोगों ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर समस्या का निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों के हित का फैसला
रेहड़। गांव कासमपुरगढ़ी स्थित कोटबाग में हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में नोटबंदी को गरीबों को हित में बताया गया। लोगों को कुछ परेशानी जरूर हो रही है। मगर वह भी जल्द दूर हो जाएगी। वक्ता रोहित कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्णय से काले धन पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिली है।   इस अवसर पर रोहित, ऋषभ चौहान, रचित भारद्वाज, शुभम गुप्ता, आदित्य, हर्ष दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed