{"_id":"65c5348a8de49c178c0beff4","slug":"special-roadways-bus-for-ayodhya-did-not-get-devotees-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-118815-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अयोध्या के लिए विशेष रोडवेज बस को नहीं मिले श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अयोध्या के लिए विशेष रोडवेज बस को नहीं मिले श्रद्धालु
Fri, 09 Feb 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। अयोध्या रामलला दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिसके चलते बिजनौर डिपो की ओर से पांच विशेष रोडवेज बस भेजने की तैयारी चल रही थी। मगर अयोध्या जाने वाली बसों को श्रद्धालु नहीं मिले। जिसकी वजह से केवल एक ही बस अयोध्या होकर गोरखपुर भेजी जा रही है।
बिजनौर डिपो से अलग-अलग मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। अयोध्या के लिए भी रोडवेज बस भेजने की तैयारी परिवहन विभाग ने की थी। अयोध्या भेजने के लिए श्रद्धालुओं को एक दिन पहले विभाग को सूचना देनी है। साथ ही बस में करीब 30 श्रद्धालु होने जरूरी है। मगर अभी तक अयोध्या के लिए एक भी रोडवेज बस की बुकिंग नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालु रोडवेज बस की तुलना में निजी वाहनों में सफर करना पसंद करते हैं। जिसकी वजह से ज्यादातर लोग अपने निजी वाहनों, ट्रेन से अयोध्या पहुंच रहे हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार का कहना है कि सामान्य रूप से पहले की तरह ही एक बस बिजनौर से गोरखपुर भेजी जा रही है। जो अयोध्या होकर जाती है। अगर अयोध्या भेजने की मांग आती है तो बस जरूर भेजी जाएगी।