फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP to power in running wars

सपा में सत्ता के लिए चल रहा मल्ल युद्ध

Thu, 27 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 27 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में राहुल संदेश यात्रा के जिला पर्यवेक्षक एवं राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा परिवार में सत्ता के बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। मुलायम सिंह पहलवान रहे हैं। उन्होंने परिवार वालों को राजनीति के दांव-पेंच सिखाए। उन्होंने कहा कि आज उनके परिवार वाले ही सत्ता के लिए आपस में मल्ल युद्ध कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा के घमासान से जनता के सामने असलियत उजागर हो गई है। उन्होंने भाजपा को पूंजीपतियों   की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का   कर्जा माफ किया था। भाजपा पूंजीपतियों का कर्जा माफ कर रही है। भाजपा न तो 100 दिन में विदेशों में जमा काला धन वापस लाई और न ही किसी के खाते में 15 लाख रुपये भेजे। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा में टिकट बिकते हैं। आखिरी वक्त तक पता नहीं होता कि बसपा का प्रत्याशी कौन होगा। उन्होंने कहा कि वे लखनऊ गए तो सरकारी खजाने से बनी मायावती की मूर्ति देखकर चकित रह गए। उन्हांेने कहा कि जनता का पैसा किस तरह से अपने और अपनी पार्टी के लिए पानी की तरह खर्च की गई। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। जनता विकास के लिए अब फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएगी। राहुल संदेश यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पाराशर, राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सतीश गौतम, शहर अध्यक्ष मीनू गोयल, हुमायूं बेग, मुनीश त्यागी,   प्रशांत गोयल, नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed