{"_id":"61eac56988dea15db715e7b6","slug":"sp-rld-alliance-announce-all-candidates-on-bijnor-assembly-seat-rafi-saifi-got-ticket-from-chandpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: गठबंधन की सभी सीटों पर तस्वीरें साफ, चांदपुर से रफी सैफी को मिला टिकट, स्वामी ओमवेश भी थे दावेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: गठबंधन की सभी सीटों पर तस्वीरें साफ, चांदपुर से रफी सैफी को मिला टिकट, स्वामी ओमवेश भी थे दावेदार
Fri, 21 Jan 2022 08:08 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 21 Jan 2022 08:08 PM IST
सार
सपा और रालोद गठबंधन के जिले की आठ सीटों पर नौ प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। असल में बिजनौर सीट पर सपा और रालोद दोनों ने ही अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गठबंधन की बिजनौर की सभी सीटों पर तस्वीर अब साफ हो गई है। शुक्रवार को चांदपुर सीट पर भी गठबंधन प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी गई। चांदपुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नसरीन सैफी के पति रफी सैफी को सपा ने गठबंधन का प्रत्याशी बना दिया। वहीं इसी सीट से टिकट मांग रहे स्वामी ओमवेश को टिकट नहीं मिल सका। स्वामी ओमवेश भी लंबे समय से इस क्षेत्र में चुनाव की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
सपा और रालोद गठबंधन के जिले की आठ सीटों पर नौ प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। असल में बिजनौर सीट पर सपा और रालोद दोनों ने ही अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। बाकी सीटों पर गठबंधन से एक-एक प्रत्याशी ही उतारा गया है। शुक्रवार को सबसे आखिर में चांदपुर से सपा ने रफी सैफी को प्रत्याशी बना दिया।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने रफी सैफी को चांदपुर से टिकट मिलने की पुष्टी की। जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने बताया कि चांदपुर भी फाइनल हो गया है। रफी सैफी को सिंबल मिल गया है। उधर इस सीट पर लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे स्वामी ओमवेश को टिकट नहीं मिल सका। स्वामी ओमवेश भी मजबूती से टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन