फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP government collapse in law and order

सपा सरकार में कानून-व्यवस्था चौपट

Thu, 17 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
SP government collapse in law and order
धामपुर में आयोजित सभा में जनता का अभिवादन स्वीकार करते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और अन्य। (संबंधित खबरें पेज 5 पर) - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के धामपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सूबे की सपा सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। सपा सरकार में आम से खास सभी परेशान है। उन्होंने जनता से अबकी बार प्रदेश में सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही अपराधी और माफिया जेल में होंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिजनौर की धरती भारत की जननी है। बिजनौर की विदुर कुटी भाजपा के लिए नमन स्थलीय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर विदुर कुटी को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। गन्ना किसानों की नब्ज टटोलते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों के बद से बदतर हालात हैं। हरियाणा में भाजपा की सरकार है। वहां के  किसानों का गन्ना 310 रुपये के मूल्य से खरीदकर 14 दिन के भीतर भुगतान किया  जा रहा है। यूपी में सपा की सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी समय से   भुगतान नहीं करा रही है। किसान आत्महत्या कर रहा है, बल्कि किसानों पर गन्ना बीमा थोप दिया गया है।  आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए मौर्य ने जनता से पूछा  कि 500-1000 का नोट बंद होने से परेशानी है क्या। इस पर जनता ने कहा कि नहीं। उन्होंने  कहा कि जब जनता को परेशानी नहीं है, तो मुलायम और        मायावती को क्यों दिक्कत हो रही है। मौर्य ने दावा किया कि    इन्हें केवल परेशानी इसलिए हो   रही है क्योंकि इनके पास कालाधन है। मुलायम सिंह एक सप्ताह       का समय देने की वकालत कर  रहे हैं। कोई इनसे पूछे कि क्या आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक किसी को बताकर किया जाता है क्या।
विज्ञापन

भाजपा का अब केवल एक ही एजेंडा है 2017 के चुनाव में सपा से जनता को मुक्ति दिलाना है। उन्होंने  राहुल गांधी पर प्रहार करते कहा  कि उन्हें चार करोड़ की गाड़ी से चार हजार रुपये बदलने  के लिए लाइन में लगने की क्या जरूरत   थी। राहुल गांधी सिर्फ गरीबों का मजाक  उड़ाने गए थे।  उन्होंने कहा कि मोदी ने जनता से अपील की तो देश के सवा करोड़ अमीर लोगों ने जरूरतमंद लोगों के चूल्हे जलाने के लिए सब्सिडी छोड़ दी। आज जरूरतमंदों की मदद करने के  लिए 20 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार के पास बचे हैं। इससे पहले, भाजपाइयों ने  प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष डॉ.        रमापति त्रिपाठी, सांसद डॉ.  यशवंत सिंह, भारतेंद्र  सिंह, विधायक लोकेंद्र चौहान, केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान, सांसद बागपत सत्यपाल  सिंह, पूर्व विधायक अशोक  राणा, दुष्यंत चौहान, कामेश्वर राजपूत, पूर्व  विधायक राजेंद्र  सिंह, डॉ. इंद्रदेव सिंह, राघव शरण गोयल, रवि चौधरी, उदित  नारायण, सन्नी छावड़ा, भूपेंद्र सिंह,  अवनीश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन  त्यागी, सत्यपाल सिंह पाल, आलोक सिसौदिया, विशाल शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री ओमवती आदि रहे। अध्यक्षता  प्रेमचंद छाछर और संचालन जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed