{"_id":"63c81a5ae31f355a243a3853","slug":"sp-dehat-ram-arj-car-collided-with-nilgai-in-bijnor-district-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में दर्दनाक हादसा: बाल-बाल बचे एसपी देहात, पुलिसकर्मियों ने ली राहत की सांस, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में दर्दनाक हादसा: बाल-बाल बचे एसपी देहात, पुलिसकर्मियों ने ली राहत की सांस, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
Wed, 18 Jan 2023 09:42 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 18 Jan 2023 09:42 PM IST
सार
बिजनौर में दर्दनाक हादसा : एसपी देहात बाल-बाल बचे। वहीं जानकारी लगने पर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
बिजनौर में हादसा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के एसपी देहात बुधवार की शाम को सड़क हादसे का शिकार हो गए। गनीमत रही कि एसपी देहात को कोई चोट नहीं आई। जिसके चलते पुलिस ने राहत की सांस ली। आनन-फानन एसपी देहात को दूसरी गाड़ी से जिला मुख्यालय तक छोड़ा गया।
विज्ञापन
बुधवार की शाम एसपी देहात राम अर्ज चांदपुर में गस्त करने के बाद जिला मुख्यालय वापस लौट रहे थे। बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर उनकी गाड़ी सांची मोड़ के पास पहुंची तो अचानक सामने एक नील गाय आ गई। चालक ने ब्रेक लगाकर उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन, नीलगाय गाड़ी से टकरा गई। जिसके चलते एसपी देहात की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: सोनभद्र जाने का फरमान सुन फफक पड़े हाजी याकूब, पुलिस से लगाई ये गुहार, तीनों जिलों में बढ़ी निगरानी
विज्ञापन
उधर, हादसे की सूचना थाना हीमपुर दीपा को मिली तो थाना प्रभारी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसपी देहात को सकुशल पाकर राहत की सांस ली। जिसके बाद उन्हें थाने की गाड़ी से ही जिला मुख्यालय तक छोड़ा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों समेत जिले के तमाम लोगों ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: मेरठ कॉलेज मामला: नहीं बचेंगे आरोपी, होगी गैंगस्टर की कार्रवाई, सामने आया College का ये चौंकाने वाला सच