फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Son has jumped to river after told from father sister and friends on mobile phone

Bijnor: पिता से बोला- बैराज से बाइक उठा कर ले जाना और गंगा में लगा दी छलांग, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 22 Jun 2022 08:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज़ एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Jun 2022 08:05 PM IST
सार

बेटे ने पिता को फोन करके कहा कि बैराज से बाइक उठाकर ले जाना और फिर गंगा में छलांग लगा दी। बेटे के गंगा में कूदने से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Son has jumped to river after told from father sister and friends on mobile phone
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। बैराज से छलांग लगाने वाले युवक ने अपने पिता, बहन और दोस्तों को फोन किया। फोन पर पिता से कहा कि बैराज पर बाइक खड़ी है, इसे उठाकर ले जाना। इसके बाद पिता से बोला कि आखरी राम-राम है, जिस पर उनका माथा ठनक गया।

विज्ञापन


बताया गया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे गंगा में कूदने से पहले सोनू उर्फ सीटू ने बैराज पर पहुंचकर बियर पी। इसके इसके बाद उसने एक-एक कर अपने पिता, बहन और दोस्तों को फोन किया। उसने पिता से कहा कि बाइक बैराज पर खड़ी है। उसे उठाकर ले जाना और यह आखरी राम-राम है। जिस पर पिता ने कहा कि मैं वहां पहुंच रहा हूं, मिलकर बात करते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को लगी गोली, पांच शातिर बदमाश दबोचे
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परिजन और उसके दोस्त बिजनौर बैराज तक पहुंच पाते, इससे पहले ही युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक पैरालाइसिस अटैक की वजह से एक हाथ और एक पैर से भी विकलांग था, जोकि शराब पीने का भी आदी था। युवक की शादी नहीं हुई थी। बताया गया कि परिवार में किसी बात को लेकर कलह है। जिसके चलते युवक ने गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed