फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Social worker Jimmy Singh will be honored in London

समाजसेवी जिम्मी सिंह लंदन में होंगी सम्मानित

Sun, 03 Jul 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Social worker Jimmy Singh will be honored in London
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल बिजनौर की समाजसेवी जिम्मी सिंह। - फोटो : BIJNOR
समाजसेवी जिम्मी सिंह लंदन में होंगी सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर के घेर रामबाग निवासी समाजसेवी, आईएचआरओ ह्यूमन राइट्स की डायरेक्टर जिम्मी सिंह और चेयरमैन डॉ. नेम सिंह प्रेमी नौ सितंबर को लंदन में होने वाले नया भारत महोत्सव कार्यक्रम में हाउस ऑफ लॉर्ड्स यूनाइटेड किंगडम की संसद ब्रिटेन में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम में बिजनौर की समाजसेवी जिम्मी सिंह सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित होंगी।

मानव अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था आईएचआरओ ह्यूमन राइट्स के चेयरमैन व डायरेक्टर जिम्मी सिंह ने बताया अब ली-अमानह व एबी कंसल्टिंग के साथ उनका एलायंस हो गया है। तीनों सामाजिक संस्थाएं एक साथ मिलकर लोगों के अधिकारों के लिए कार्य करेगी। ट्राइडेंट कम्युनिकेसन्श की ओर से नौ सितंबर को लंदन में होने वाले नया भारत महोत्सव कार्यक्रम में भारत के नामचीन हस्तियां भाग लेंगी। कहा कि उनकी संस्था 57 देशों में कार्य कर रही है, जिसके 15 लाख से ज्यादा सदस्य है। इस अवसर पर पूर्व सांसद उदित राज, कैप्टन राम आर्य, अनु सिंह बागल, दिलप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed