फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Social women honored

समाजसेवी महिलाओं को किया सम्मानित

Sat, 06 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Social women honored
नजीबाबाद के मुस्सेपुर में नारी शक्ति सम्मान के साथ समाजसेवी महिलाएं। - फोटो : NAZIBABAD
समाजसेवी महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। आर्य सुगंध संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया।

शनिवार को मुस्सेपुर आश्रम में सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी में महिलाओं से अपने अधिकारों और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या गरिमा आर्य के संचालन में समारोह में आर्य सुगंध संस्थान की संरक्षिका कमलेश आर्य के नेतृत्व में महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाली महिलाओं में डॉ. राखी अग्रवाल, डॉ. नीता सिंह, डॉ. वसुधा, रश्मि अग्रवाल, बिंदु सराफ, पायल अग्रवाल, अरुणा मित्तल, शैल गोयल, रजनी कालरा, उमा वार्ष्णेय, विनोद मलिक अनेक समाजसेवी महिलाएं शामिल थीं। रोटरी क्लब बिजनौर के अध्यक्ष रजनीश कुमार को भी सम्मानित किया गया। लायनेस क्लब बिजनौर की अध्यक्ष मंजू सिंह, विनीता राजपूत, पूनम कर्णवाल ने दिव्यांगों की कई दशकों से सेवा तत्पर आर्य सुगंध संस्थान की संरक्षिका कमलेश आर्य को समाजसेवा के क्षेत्र में एप्रीसिएशन सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुंदर गोयल, मास्टर रमेश सिंह, इशम सिंह, अनीता त्यागी, बीना त्यागी, सोनम गुप्ता, स्वाति, सत्यम, महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed