{"_id":"613a51208ebc3eb7806b5d29","slug":"smart-classes-started-in-junior-high-school-of-village-sedha-dhampur-news-mrt555511251","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सेढ़ा के जूनियर हाईस्कूल में स्मार्ट कक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सेढ़ा के जूनियर हाईस्कूल में स्मार्ट कक्षाएं शुरू
विज्ञापन
धामपुर के गांव सेढ़ा के जूनियर हाईस्कूल में बीएसए को सम्मानित करते शिक्षक।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सेढ़ा के जूनियर हाईस्कूल में स्मार्ट कक्षाएं शुरू
धामपुर। गांव सेढ़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हो गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी करन सिंह यादव ने स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ करने के के बाद शिक्षकों से बच्चों को होनहार बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देना शिक्षक का कर्तव्य ही नहीं धर्म भी है।
गांव सेढ़ा में हुए कार्यक्रम में बीएसए ने कहा कि बच्चे आगे चलकर देश की तरक्की में योगदान देते हैं। उन्होंने छह से 14 साल तक की आयु की शिक्षा से वंचित बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि बालिकाओं की शिक्षा समाज और राष्ट्र की तरक्की के लिए बहुत ही जरूरी है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर चौधरी ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को उजागर किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि शिक्षकों को अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करना चाहिए।
जिला मंत्री जेपी गहलोत, शिक्षक संघ के नहटौर ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, मोहम्मद नौशाद, अशोक कुमार, मोहम्मद राशिद, पुष्पा, अरुणा, नागेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, मदनपाल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने विचार रखें। अध्यक्षता ग्राम प्रधान मोहम्मद इरशाद ने की। संचालन इंचार्ज अध्यापक वीरेंद्र सिंह ने किया।