फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six and a half thousand passengers traveled free in the buses of Bijnor depot

Bijnor News: बिजनौर डिपो की बसों में साढ़े छह हजार यात्रियों ने किया निशुल्क सफर

Fri, 08 Aug 2025 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Six and a half thousand passengers traveled free in the buses of Bijnor depot
- रक्षाबंधन को लेकर महिलाएं 10 अगस्त तक रोडवेज बसों में निशुल्क कर सकेंगी सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रक्षाबंधन को लेकर सरकार ने तीन दिन के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सौगात दी है। पहले दिन शुक्रवार को बिजनौर डिपो की बसों में करीब साढ़े छह हजार यात्रियों ने निशुल्क सफर किया।

बिजनौर डिपो से अलग-अलग रूटों पर 143 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें निगम और अनुबंधित दोनों बसें शामिल हैं। सरकार ने इस बार महिलाओं के साथ-साथ एक सहयात्री को भी फ्री सफर की सुविधा दी है। जिसके चलते पहले-पहले महिला और उनके सहयात्री सहित करीब साढ़े छह लोगों के रोडवेज बसों में निशुल्क सफर करने का अनुमान है। बिजनौर डिपो से हरिद्वार, मेरठ, दिल्ली, नोएडा, मुरादाबाद, चांदपुर, धामपुर, नजीबाबाद, नगीना सहित अन्य रूटों पर बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

वहीं, गंगा बैराज मार्ग बंद होने से दिल्ली, नोएडा, मेरठ के लिए रोडवेज बसों का संचालन चांदपुर, गजरौला होकर किया जा रहा है। ऐसे में रोडवेज बस के किराए में भी इजाफा हुआ है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर पूरी तैयारी है। जिस रूट पर अधिक सवारी रहती है। उसी रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। यात्रियों को बिना परेशानी उनकी मंजिल तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed