फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sister-in-law's jewellery given to brother, created hue and cry of robbery

Bijnor News: भाई को दिए जेठानी के जेवर, मचाया लूट का शोर

Wed, 11 Feb 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law's jewellery given to brother, created hue and cry of robbery
बिजनौर। मंडोरा जट गांव में योगेंद्र सिंह के घर लूट की कहानी झूठी निकली। दरअसल इनकी पुत्रवधु ने अपनी जेठानी के आभूषण चोरी करने के बाद भाई के हवाले कर दिए जबकि गर्दन पर चाकू रखकर लूटने का शोर मचा दिया था। पुलिस ने महिला को उसके भाई और मां समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 14 तोला सोना और 100 ग्राम चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी अभिषेक झा ने बताया कि 7 फरवरी को मंडोरा जट निवासी योगेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक युवती समेत दो बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी पुत्रवधु शिवानी पत्नी के गले पर चाकू रख दिया, जिन्होंने अलमारी के ताले तोड़कर सोना चांदी के आभूषण लूट लिए। बताया कि शिवानी ने पुलिस को दिए शुरुआती बयान में उसके और उसकी जेठानी के 25 तोला सोना लूट ले जाने की बात कही थी। शाम ढलने तक दूसरे बयान में खुद के जेवर सुरक्षित होने और केवल जेठानी के ही लूट लिए जाने की बात कही। पुलिस को बयान में विरोधाभास और घर में किसी का आना जाना पुख्ता नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस पड़ताल में सामने आया कि जिस दिन लूट का शोर मचाया, उससे पहले ही शिवानी ने अपनी जेठानी के जेवर अलमारी से निकालकर अपने भाई गोलू उर्फ पंकज निवासी बिसाठ के हवाले कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ट्रैक्टर के गुल्ले से अलमारी के ताले तोड़ दिए थे। अब पुलिस ने शिवानी पत्नी अमित, उसकी मां संजो देवी और भाई पंकज को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
खेत में लाकर गाड़ दिए थे आभूषण : पंकज उर्फ गोलू अपनी बहन से आभूषण लेकर अपने गांव आया, जिसने अपने गन्ने के खेत में आभूषण गाड़ दिए थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ही खेत से आभूषण बरामद किए हैं। यह भी सामने आया कि जिस दिन लूट का शोर मचाया था, उस दिन भी गोलू उस वक्त बहन की ससुराल पहुंचा था, जब काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। ताकि किसी को शक भी ना हो।

भाई की शादी में इस्तेमाल करने के लिए दिए थे आभूषण : पुलिस की जांच में सामने आया कि साजिश में शिवानी की मां भी शामिल थी, शिवानी के मायके में उसके भाई पंकज की शादी को लेकर सपने देखा जा रहा था मगर सोना महंगा होने और शादी के लिए पहले से ही आभूषणों का इंतजाम करने की खातिर यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed