फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shyam Bihari with Radhe and Rang Gulal in Braj...

खेले ब्रज में रंग गुलाल राधे संग श्याम बिहारी...

Sat, 05 Mar 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shyam Bihari with Radhe and Rang Gulal in Braj...
खेले ब्रज में रंग गुलाल राधे संग श्याम बिहारी...
विज्ञापन

बिजनौर। खेले ब्रज में रंग गुलाल राधे संग श्याम बिहारी... आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। भजन गायकों ने राधे श्याम की भक्ति से ओतप्रोत तमाम भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं फूूलों की होली खेली गई। मौका था, श्याम संकीर्तण कार्यक्रम के आयोजन का। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ राधे श्याम की भक्ति में डूबी रही।

बृहस्पतिवार शाम श्री श्याम मित्र मंडल बिजनौर की ओर से श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। बिजनौर में हुई भजन संध्या में हजारों श्रद्धालु भजनों पर देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर गायकों ने भजन सुना कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका आकांक्षा मित्तल ने अपने भजन श्याम तुमसे मोहब्बत है, मेरे वीर बजरंगी तथा खेले ब्रज में रंग गुलाल सुनाया। भक्ति से सराबोर भजनों को सुनकर उपस्थित जनसमूह श्याम भक्ति में झूमने लगे। रुद्रपुर से आये राजीव तूफानी और मुरादाबाद से आई अंजलि राजपूत ने अपने भजन सुना कर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। राजीव तूफानी ने गुण बड़े भारी खाटू की रेत में और मेरी झोपड़ी में श्याम जी पधारे सुनाकर उपस्थित जनसमूह को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। अंजली राजपूत ने दिल चोरी साड्डा हो गया खाटू की गलियों में सुनाया तो श्रद्धालु झूमने लगे। उन्होंने आया मैं आया बाबा मैं तो आया सुना कर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में कई स्थानीय गायकों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में दिल्ली से फूलों का दरबार मंगाया गया था। इस अवसर पर फूलों की होली का खेलने का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में दर्शक देर रात्रि तक झूमते रहे। कार्यक्रम में आयुष बंसल, वैभव अग्रवाल, शिखर अग्रवाल, क्षितिज वर्मा, रचित अग्रवाल, नितिन, शिवम, चिराग, राजीव महेश्वरी, दीपक अग्रवाल, आशु सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed