फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shriram water lift rocket launched Dshann

श्रीराम ने चलाया अग्निबाण तो जल उठा दशानन

Tue, 11 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shriram water lift rocket launched Dshann
बिजनौर में युद्ध के दौरान दशानन पर अ‌िग्नबाण चलाते श्रीराम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर ‌जिले में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। रामलीला मंचन में भगवान राम ने रावण के नाभि में तीर मारकर उसकी अमृत सुखाकर उसका संहार कर दिया। श्रीरामलीला मैदानों में रावण और मेघनाद के पुतले दहन किए गए। श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। रामलीला मंचन के दौरान रावण की सेना के दो व्यक्ति हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। उनके हाथों में तिरंगा देखकर सभी ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


मंगलवार को बिजनौर के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन में भगवान राम और रावण के बीच घनघोर युद्ध होता है। भगवान राम रावण की नाभि में तीर मारकर उसका संहार करते हैं। रामलीला मैदान में श्रीराम की जयघोष से पूरा माहौल गुंजायमान हो जाता है। इस दौरान रामलीला सेवा समिति द्वारा जबरदस्त आतिशबाजी भी की जाती है। आसमान में जाकर फूट रहे स्काई शॉर्ट्स को हर कोई देखता रह जाता है। समारोह में कलाकारों के साथ डीएम जगतराज त्रिपाठी, एसपी अजय साहनी, भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, सीताराम राणा आदि अतिथि ने मेघनाद के पुतले पर तीन मारकर उसका दहन करते हैं। पटाखों की तेज आवाज के साथ बुराई का प्रतीक रावण जलकर राख हो जाता है। कथा वाचक प्रवीण शास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा, सपा विधायक रुचि वीरा, बीके कश्यप, चेयरमैन फरीद अहमद, लाल सिंह कश्यप, जनार्दन अग्रवाल, आशुतोष विश्वकर्मा, एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, एसडीएम अनुज सिंह, एसपी सिटी एमएम बेग आदि मौजूद रहे। सभी ने भगवान राम दरबार में आरती की। इस दौरान आयोजनस्थल पर मेला लगा रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed