फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shiva devotees moving towards the floor with the announcement of Bol Bam

बोल बम के उद्घोष के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

Fri, 25 Feb 2022 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees moving towards the floor with the announcement of Bol Bam
बोल बम के उद्घोष के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे शिवभक्त
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली/भागूवाला। बोल बम के उद्घोष के साथ शिवभक्त कांवड़ियों के जत्थे पवित्र गंगा जल के साथ क्षेत्र से गुजर रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
तीर्थ नगरी हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आ रहे विभिन्न क्षेत्रों के कांवड़िये मोटा महादेव स्वयंभू सिद्धपीठ पर प्रथम जलाभिषेक के साथ मंजिल के लिए रवाना हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भागूवाला, मंडावली, नजीबाबाद क्षेत्र से रामनगर, बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद के बड़ी संख्या में कांवड़िये जत्थे गुजरे। राष्ट्रीय ध्वज के साथ बोल बम जयकारों से नगर शिवमय हो गया।
विज्ञापन

शिवभक्तों की सेवा के लिए कई स्थानों पर कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। शिव शक्ति धाम सीकेआई चौराहे पर राजपाल चौहान के नेतृत्व में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का उद्घाटन गठबंधन प्रत्याशी विधायक हाजी तसलीम अहमद ने किया। इस मौके पर नईम मकरानी, जाहिद अंसारी, नरेंद्र अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, विनय कौशिक, पवन शर्मा, अतुल जैन, महेश मलिक, संदीप राजपूत, रोहित, धूम सिंह, राजवीर सिंह की उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आरती समिति के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, सचिव हरिओम सिंघल के नेतृत्व में अग्रवाल धर्मशाला में कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारा शिविर आयोजित किया गया है। आकाशवाणी कॉलोनी के निकट भी कांवड़िया सेवा शिविर शुरू किया गया है।
उधर, भागूवाला क्षेत्र में सत्यभूषण सिंगला, अजीत बंसल, सुशीला सिंगला के नेतृत्व में कांवड़ सेवा एवं भंडारा शिविर शुरू किया गया है। भागूवाला क्षेत्र के ही खैरा ढाबा के सामने भी कांवड़ सेवा शिविर आयोजित किए गए हैं।

एसडीएम व सीओ ने किया शिविर का निरीक्षण
मंडावली। मंडावली क्षेत्र के स्वयंभू मोटा महादेव सिद्धपीठ पर प्रथम जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से विशेष शिविर आयोजित किया गया है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह और आबकारी निरीक्षक ने प्रशासन की ओर से आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों से कांवड़ यात्रा का जायजा लेकर सुरक्षित आवागमन व्यवस्थाओं के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed