{"_id":"6a5a78ad10d97cb43f0a5764","slug":"shiv-sena-workers-stopped-from-going-to-meet-the-cm-bijnor-news-c-27-1-bij1002-185288-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सीएम से मिलने जा रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सीएम से मिलने जा रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं को रोका
विज्ञापन
चांदपुर। जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने बिजनौर जा रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धनौरा-चांदपुर मार्ग पर रोक दिया।
पुलिस ने शिवसेना जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट कर लिया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम पुलिस को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जेपी पब्लिक स्कूल से फादरसन पब्लिक स्कूल तक रुका सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने, अवैध रूप से संचालित डग्गामार बसों पर कार्रवाई करने, गोशालाओं में संरक्षित पशुओं की दुर्दशा रोकने, जनपद में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा मंडी समिति में पेड़ों की कटान एवं बिक्री से जुड़े कथित मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। पुलिस द्वारा रोके गए कार्यकर्ताओं में जिला प्रमुख के अलावा जिला उपप्रमुख मुकेश लांबा, तहसील प्रमुख धर्मवीर सिंह, शोभित गुर्जर, संदीप बिल्ला, डॉ. दिनेश, पुलकित त्यागी, अरुण सैनी, भूदेव शर्मा आदि शामिल रहे।