फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shiv Sena protest at SDM office in Dhampur

धामपुर में शिवसेना का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena protest at SDM office in Dhampur
धामपुर एसडीएम कार्यालय पर राशन डीलरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते शिवसेना कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर में शिवसेना का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बुुधवार को तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों पर विभाग की मिलीभगत से राशन वितरण में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। चेताया कि यह भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
शिवसेना के मंडल प्रमुख आरके आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। यहां पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों व राशन डीलरों की मिलीभगत के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र में राशन डीलर सरकार द्वारा जारी आदेश प्रति यूनिट पांच किलो खाद्य सामग्री के स्थान पर एक किलो की कटौती कर मात्र चार किलो का वितरण कर रहे हैं। आरोप है कि इस बाबत कोई आवाज उठाता है तो डीलर उसका राशन कार्ड निरस्त कराने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं शिकायत करने पर धमकाते हैं। लॉकडाउन के दौरान अप्रैल, मई, जून 2021 को चीनी व मिटटी का तेल अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए डीलर, पूर्ति अधिकारियों की मिली भगत कर डिपो स्तर पर ब्लैक कर दिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं नवीन राशन कार्ड बनवाने के नाम पर भी खेल किया जा रहा है। बिना कार्ड धारक को सूचित किए उसकी यूनिट निरस्त कर दी जा रही है। नया कार्ड बनवाने और यूनिट जुड़वाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। बॉयोमैट्रिक मशीन से निकलने वाली पर्ची भी उपभोक्ताओं को नहीं दी जाती है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में विनोद चौहान, रवि प्रकाश, विरेंद्र गिरी, अमित, केशव कुमार, महेश, हिमांशु, गुलारी, बाला देवी, संतोष देवी, सुमन देवी, सविता, हेमलता, रमा, किरन, लक्ष्मी, गुड्डी, रेखा देवी, कांति देवी, रामरती, सोनी देवी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed