फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shadow fog in the morning, clouds in the afternoon

Bijnor News: सुबह छाया कोहरा, दोपहर में आए बादल

Thu, 29 Dec 2022 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, clouds in the afternoon
सुबह छाया कोहरा, दोपहर में आए बादल
विज्ञापन

बिजनौर। मौसम के मिजाज ने एक बार फिर करवट बदली। अभी तक सिर्फ कोहरा ही छा रहा था, जबकि बृहस्पतिवार को बादल भी छा गए, बूंदाबांदी के आसार पूरा दिन बने रहे। हालांकि दिन के तापमान में मामूली सुधार हुआ, लेकिन ठंड से निजात नहीं मिल सकी। शीतलहर में दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही।
बृहस्पतिवार सुबह का आगाज घने कोहरे से हुआ। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। बमुश्किल चालकों ने धीमी गति से वाहनों को आगे बढ़ाया। कोहरे का असर बाजार में भी देखने को मिला। जहां दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बेहद कम नजर आई। अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को 11.8 बना हुआ था। पारे में करीब तीन डिग्री का इजाफा भी ठंड से निजात नहीं दिला सका। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर होने की वजह से ठंड बनी हुई है।
विज्ञापन

दिनभर शीतलहर भी चलती रही। कड़ाके की ठंड में लोग बेहाल हो गए। जगह-जगह अलाव के सहारे ही लोगों ने ठंड को दूर करने का प्रयास किया। इसके बाद भी लोगों की कंपकंपी बंधी रही। जिन्हें जरूरी काम था, वे ही लोग घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed