{"_id":"5839d83d4f1c1b5a2c13b8f3","slug":"shabd-kirtan-se-nihak-kiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबद-कीर्तन सुनाकर निहाल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबद-कीर्तन सुनाकर निहाल किया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
गुरुवाणी कीर्तन करता रागी जत्था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के राजा का ताजपुर में श्री गुरु नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में महान कीर्तन दरबार सजाया गया और कस्बे में गुरुग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली गई।
शनिवार को एक विवाह मंडप में श्री गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में सजे महान कीर्तन दरबार में पंजाब से आए प्रसिद्ध् रागी भाई मनदीप सिंह, बाबा यादवेंद्र सिंह ने मुधर गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। सरदार कमलजीत सिंह नूर, सतनाम सिंह ने श्री गुरु नानकदेव जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कस्बे के सम्मानित व्यक्तियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। ज्ञानी जितेंद्र सिंह द्वारा कराई गई अरदास के उपरांत गुरुद्वारा साहिब से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में 85 किलो की पगड़ी पहने यमुनानगर निवासी सरदार बलवंत सिंह आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
गुरुद्वारा से शुरु हुई शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। सतवीर सिंह, गुरदयाल सिंह, रणवीर सिंह, सतेंद्र आर्य, नानकवीर, सतवेंद्र सिंह, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अटूट लंगर छकाया गया।