फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seohara resident father and daughter died in road accident in Nagpur

Bijnor News: स्योहारा निवासी पिता-पुत्री की नागपुर में सड़क दुर्घटना में मौत

Wed, 24 May 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 24 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Seohara resident father and daughter died in road accident in Nagpur
- देर शाम पिता पुत्री का शव आने पर परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन


- इकलौती पुत्री व पिता का उठा एक साथ जनाजा तो नम हो उठी हर आंख
संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा। नागपुर में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत के बाद दोनों के शव स्योहारा पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। पिता-पुत्री का एक साथ जनाजा उठा तो हर आंख नम हो गईं। देर रात्रि दोनों शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।


नगर से सटे गांव फैजुल्लापुर निवासी परवेज (35) पुत्र खुर्शीद अपनी पत्नी अजरा, पुत्री हफीफा व ममेरे भाई नदीम रविवार की सुबह स्योहारा से नागपुर के लिए अपनी कार से निकले थे। रविवार रात्रि 12:30 बजे नागपुर से 14 किमी पहले उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें परवेज व उसकी पुत्री हफीफा (10) की मौत हो गई। अजरा व नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार की शाम छः बजे मृतक परवेज व हफीफा का शव नागपुर से स्योहारा पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। एक साथ पिता-पुत्री का जनाजा साथ उठा तो हर किसी की आंखें भर आईं। हफीफा परवेज की इकलौती संतान थी। मंगलवार रात पिता-पुत्री के शव को पास के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed