फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Send notice to coaching center running in basement

Bijnor News: बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर को नोटिस भेजे

Wed, 07 Aug 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 07 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Send notice to coaching center running in basement
धामपुर। पिछले दिनों दिल्ली में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में छात्र-छात्राओं के साथ हुए हादसे की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब धामपुर नगर क्षेत्र में बेसमेंट में किसी भी तरह का कोचिंग सेंटर और कारोबार आदि नहीं चल सकेगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में बने बेसमेंट को बंद करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। बताया गया कि इन सभी लोगों को नोटिस जारी कर अनुमति मांगी जाएगी। विनियमित क्षेत्र के वरिष्ठ बाबू योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर उनके द्वारा विभिन्न भवनों में बने बेसमेंट का सर्वे कार्य सोमवार से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

संज्ञान में आया है कि धामपुर नगर में करीब 40 से अधिक स्थानों पर भवनों में बेसमेंट बने हैं। अधिकांश बेसमेंट का प्रयोग छात्र-छात्राओं को पढ़ाने, विभिन्न कारोबार का संचालन कराने के रूप में किया जा रहा है। बताया कि सभी को विनियमित क्षेत्र की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। नोटिसों के माध्यम से संबंधित लोगों से बेसमेंट बनाने की परमिशन मांगी जाएगी। जो भी व्यक्ति नोटिस का निर्धारित समय के भीतर जवाब नहीं देगा। तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट बना कर प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed