फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Selection of seven hospitals in the district in the rejuvenation scheme

जिले के सात अस्पतालों का कायाकल्प योजना में चयन

Thu, 02 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Selection of seven hospitals in the district in the rejuvenation scheme
जिले के सात अस्पतालों का कायाकल्प योजना में चयन
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार की कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत जिले के सात सरकारी अस्पतालों का चयन किया गया है। इनमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर एवं स्याऊ तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले नूरपुर, कोतवाली, हल्दौर, नहटौर के अस्पताल शामिल हैं।

वर्ष 2020-21 के अंतर्गत जिले के कुल सात चिकित्सालयों का कायाकल्प अवार्ड के लिए चयन किया गया है। सीमएओ डा. विजय कुमार गोयल ने बताया कि यह संख्या 2019-20 से दुगनी है। वर्ष 2021-22 के लिए 15 चिकित्सालय कायाकल्प अवार्ड के लिए टारगेट किए गए हैं। दोनों जिला अस्पताल को तीन-तीन लाख एवं दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को एक-एक लाख रुपये एवं जिले में प्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर को दो लाख एवं अन्य कायाकल्प अवार्ड प्राप्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली, नहटौर एवं हल्दौर को 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार मिला है। जिला क्वालिटी परामर्शदाता डा. हितेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर लगातार तीसरी बार कायाकल्प अवार्ड के लिए चुना गया है। वर्ष 2021-22 में और अधिक चिकित्सालय को कायाकल्प अवार्ड में नामित किया जा चुका है। इसके लिए सीआरएस एक्टिविटी के अंतर्गत चिकित्सालयों का और अधिक सुंदरीकरण एवं कायाकल्प के संबंधित सभी इंडिकेटर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर प्रदेश के 723 चिकित्सालयों में से 79 प्रतिशत नंबर के साथ 51 वें नंबर पर रहा, जबकि जिला महिला चिकित्सालय जनपद बिजनौर के 79.53 फीसदी अंक रहे। कायाकल्प अवॉर्ड धनराशि में से 25 प्रतिशत धनराशि हॉस्पिटल के स्टाफ को इंसेंटिव के रूप में दी जाएगी एवं शेष 75 प्रतिशत धनराशि हॉस्पिटल की अन्य कमियों को सुधारने में लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed