फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scrap melting point explosion, six scorched

स्क्रैप पिघलाते वक्त धमाका, छह झुलसे

Sun, 25 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 25 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर में सरिया फैक्ट्री में स्क्रैप को पिघलाते समय हादसा हो गया। स्क्रैप में हुए धमाके के कारण छह मजदूर झुलस गए। घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद श्रमिकों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नूरपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में रविवार की सुबह भट्ठी में स्क्रैप पिघलाते समय धमाका हो गया। अचानक भट्ठी से छींटे निकल गई। इससे में भट्ठी पर काम कर रहे पंकज, सदाफल, लच्छू सिंह, श्याम सुंदर समेत छह मजदूर  झुलस गए। हादसे से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

दूसरों मजदूरों ने पहले फैक्ट्री स्वामी को फोन पर सूचना दी। फिर सभी झुलसे मरीजों को साथी मजदूरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सक  ने चिंताजनक हालत में मजदूरों को मुरादाबाद रेफर कर दिया। साथी मजदूरों ने बताया कि सभी झुलसे मजदूर पूर्वी यूपी के रहने वाले हैं। फैक्ट्री प्रबंधक का कहना है कि फैक्ट्री में कोई बड़ा  हादसा नहीं हुआ है। सुबह स्क्रैप पिघलाते वक्त श्रमिक झुलस गए थे। उनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed