फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Satendra injured in double murder case again deteriorates

दोहरे हत्याकांड में घायल सतेंद्र की अचानक हालत बिगड़ी

Sat, 08 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Satendra injured in double murder case again deteriorates
दोहरे हत्याकांड में घायल सतेंद्र की फिर हालत बिगड़ी
विज्ञापन

धामपुर। गांव पाडली मांडू में 28 जुलाई की शाम को गांव के दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में गंभीर रूप से घायल सतेंद्र की फिर हालत बिगड़ गई। परिजन सतेंद्र को मुरादाबाद से फिर मेरठ के उसी अस्पताल में उपचार को ले गए। जहां पर उसका घटना वाले दिन से उपचार चल रहा था।

गांव के लोगों ने बताया कि गांव में कुत्ते की खरीदारी के रुपये को लेकर गांव के दो पक्षों में गोली चल गई थी। इस घटना में केहर (58) और प्रशांत डवास उर्फ वीशू की मौत हो गई थी। गांव का सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। सतेंद्र को उसके परिजन प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ ले गए थे। बताया गया कि स्वास्थ्य में सुधार होने पर सतेंद्र को डाक्टरों ने रिलीव कर दिया था, लेकिन उसकी हालत अचानक बिगड़ने से वह उसे मुरादाबाद उपचार को ले गए थे, जहां से डाक्टरों ने उसे फिर उसी अस्पताल में ले जाकर उपचार कराने की सलाह दी। डाक्टरों के परामर्श से परिजन फिर सतेंद्र को मेरठ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed