{"_id":"65aabf01d26bfd731a04a20a","slug":"samrajan-amin-who-did-the-job-on-the-basis-of-fake-documents-dismissed-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-17928-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाला संग्रह अमीन बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाला संग्रह अमीन बर्खास्त
Fri, 19 Jan 2024 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर)। पालिका प्रशासन ने शिकायतों की जांच के आधार पर संग्रह अमीन घनश्याम सिंह को बर्खास्त कर दिया है। घनश्याम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति पाने का आरोप था। इसके अलावा दो अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।
लोकायुक्त के आदेश पर नगर पालिका परिषद नहटौर में तैनात लिपिक सहित तीन कर्मचारियों को जून 2023 में निलंबित कर दिया गया था। कर्मचारियों पर अलग-अलग आरोप थे। संग्रह अमीन घनश्याम सिंह पर आरोप था कि उसने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त की है। जिनकी जांच चल रही थी। जांच में घनश्याम पर लगाए गए आरोप को सही पाया गया तथा उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने बताया कि जांच अधिकारी के आदेश पर संग्रह अमीन घनश्याम सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है। उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए है।